कार्यालय - 9414671295/9602413416/+91 77288 36700
Mali Shikshan Sansthan

माली छात्र संघ क्षेत्र समिति (16 खेड़ा)


[email protected]
+91 94146 71295
+91 96024 13416
+91 77288 36700

About Mali Shikshan Sansthan माली छात्र संघ क्षेत्र समिति मथानियां

(मथानियां , बालरवा , बिंजवाडिया , तिंवरी , चौपासनी चारणान , कोटड़ा , रामपुरा , घेवडा , बस्सी नगर , सालोड़ी , बेरू , नयाबेरा , माणकलाव , नारवा , राजासनी , खोखरी - मणाई)

माली छात्र संघ की स्थापना 26 अक्टूम्बर 1984 में की गयी थी इस दिन माली समाज के अग्रदूतो ने समाज को नई दिशा दिखाने हेतु समाज में माली छात्र संघ की स्थापना की माली छात्र संघ की स्थापना के प्रथम अध्यक्ष श्रीमान प्रेम सुख जी कच्छवाहा को अध्यक्ष की कमान दी गई जिन्होंने समाज के अन्दर शिक्षा की निति को आगे बढाया और सामाजिक कुरूतियो को कम करने का घर घर अभियान चलाया
माली छात्र संघ क्षेत्र समिति मथानिया की 21 मेम्बर की कमेठी गठित की गयी इस कमेठी का मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षित करना और समाज में आगे बढ़ रहे प्रतिभावो को सम्मानित करना और प्रतिभावो को मुख्य मंच पर प्राथमिकता प्रदान करना हैं।
समाज की कुरूतियों को खत्म करने के लिए मथानिया समाज ने 16 खेडा नियुक्त किये जिसमे मथानियां , बालरवा , बिंजवाडिया , तिंवरी , चौपासनी चारणान , कोटड़ा , रामपुरा , घेवडा , बस्सी नगर , सालोड़ी , बेरू , नयाबेरा , माणकलाव , नारवा , राजासनी , खोखरी - मणाई सम्मिलित खेडा बनाये गए


हमारे बारे में :

  • वर्तमान में माली छात्र संघ क्षेत्र समिति मथानिया 16 खेड़ा संस्थान आज समाज में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। संस्थान में संचालित प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयारी जोरो पर चल रही है। ऐसे बहुत से विभाग में है जहां पर माली समाज के होनहारों ने अपने जगह लगातार ईमानदारी और मेहनत से हासिल की गई हैं। माली छात्र संघ क्षेत्र समिति मथानिया संस्थान से पिछले कुछ सालों में 224 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से सरकारी सेवाओं में चयन हो चुका है। हाल हो में 100 से अधिक प्रतिभावों द्वारा कई विभागों में चयन प्रकिया लंबित है।
  • माली छात्र संघ क्षेत्र समिति मथानिया संस्थान में वर्तमान में मथानिया में संचालित संस्थान में प्रवेश प्रकिया शुरू हैं। जिसमे बेसिक कोर्स, SSC , LDC, RPSC, INDIAN RAILWAY, व अन्य क्लास सुचारू रूप से संचालित हैं। यहां पर निःशुल्क क्लासेज संचालित को जा रहे है। संस्थान में रजिस्ट्रेशन हेतु साल में एक बार सेवा शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा किसी प्रकार की ट्यूशन फीस या अन्य एग्जाम फीस नहीं ली जाती है। यह खर्च समाज को भामाशाहों द्वारा वहां किया जाता है।
  • माली छात्र संघ क्षेत्र समिति मथानिया संस्थान हेतु नवीन भवन का निर्माण हेतु समाज के समाजसेवी भामाशाहों द्वारा 1 बीघा से अधिक भूमि खरीद कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जा रहा हैं। पिछले कई वर्षों से समाज के भवन में संस्थान संचालित हो रही हैं। इसके लिए समस्त माली समाज मथानिया समाज के आभारी हैं।
  • वर्तमान समय इन्टरनेट की कनेक्टीविटी का है। आज प्रत्येक कार्य इन्टरनेट के माध्यम से होता है। इंटरनेट संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है। इसी उद्देश्य से सूचना प्रोद्योगिकी का उपयोग करते हुए इस वेबसाइट को तैयार किया गया है।
  • विज्ञान के क्षेत्र में सूचना प्रोद्योगिकी का आयाम जुड़ने से हुई प्रगति ने हमें अनेक प्रकार की सुविधा प्रदान की है। 20वीं सदी में कम्प्यूटर क्षेत्र में आई सूचना क्रान्ति के कारण सूचनाओं की प्राप्ति और इनके संसाधन में काफी तेजी आई है। कम्प्यूटर के माध्यम से सूचना के राजमार्ग में इंटरनेट पर चलकर मानवजाति एकीकरण के लिए प्रयत्नशील है।

    .
  • समाज को नये आयाम प्रदान करने के उद्देश्य से जोधपुर माली सैनी समाज एवं बहुप्रतियोगी प्रशिक्षण संस्थान एवं श्रीमती कमलादेवी गहलोत कम्प्यूटर केन्द्र ने इस वेबसाइट को तैयार किया है। जिससे समाज की गतिविधियों में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है, इसके परिणाम भी अपेक्षित एवं उत्साह वर्धक प्राप्त हो रहें है। हम सभी युवावर्ग, अनुभव सिद्ध समाज सेवकों, तकनीकी ज्ञान प्राप्त समाज के बन्धुओं से अनुरोध करते है कि इस वेबसाइट को अपन अनुभवों तथा नई जानकारियों से युक्त करने में सहयोग व सुझाव प्रदान करें।

  • भविष्य में राज्य/केन्द्रीय सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों को लॉगईन व पासवर्ड देने का लक्ष्य है। जिससे अधिकारी/कर्मचारी स्वयं ही अपना संक्षिप्त परिचय दर्ज कर सकते है। साथ ही समाज की प्रमुख गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रदान कर सकें।
  • परन्तु, यह भागीरथी प्रयास तभी सफल होगा, जब हम सभी इसके भागीदार बनकर सहयोग प्रदान करेंगे। इसी आशा, कामना व उत्कृष्ठता को मद्देनजर यह प्रयास आप सभी बन्धुओं को समर्पित।
  • माली समाज


माली छात्र संघ क्षेत्र समिति (16 खेड़ा),
(मथानियां , बालरवा , बिंजवाडिया , तिंवरी , चौपासनी चारणान , कोटड़ा , रामपुरा , घेवडा , बस्सी नगर , सालोड़ी , बेरू , नयाबेरा , माणकलाव , नारवा , राजासनी , खोखरी - मणाई)
MALI CHHATRA SANGH KSHETRA SAMITI , NYATI NOHARA MATHANIYA 342305 (Raj.)

   [email protected]
+91 94146 71295
+91 96024 13416
+91 77288 36700

Mon - Sat: 10:00 am - 05:00 pm
Office Timings: 10:00 am - 05:00 pm
Copyright © 2024-2025 | All Right Reserved.
Designed by Systrans Technology Pvt Ltd