"माली छात्र संघ क्षेत्र समिति मथानिया संस्थान"
माली छात्र संघ की स्थापना 26 अक्टूम्बर 1984 में की गयी थी इस दिन माली समाज के अग्रदूतो ने समाज को नई दिशा दिखाने हेतु समाज में माली छात्र संघ की स्थापना की माली छात्र संघ की स्थापना के प्रथम अध्यक्ष श्रीमान प्रेम सुख जी कच्छवाहा को अध्यक्ष की कमान दी गई जिन्होंने समाज के अन्दर शिक्षा की निति को आगे बढाया और सामाजिक कुरूतियो को कम करने का घर घर अभियान चलाया
माली छात्र संघ क्षेत्र समिति मथानिया की 21 मेम्बर की कमेठी गठित की गयी इस कमेठी का मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षित करना और समाज में आगे बढ़ रहे प्रतिभावो को सम्मानित करना और प्रतिभावो को मुख्य मंच पर प्राथमिकता प्रदान करना हैं।
समाज की कुरूतियों को खत्म करने के लिए मथानिया समाज ने 16 खेडा नियुक्त किये जिसमे मथानियां , बालरवा , बिंजवाडिया , तिंवरी , चौपासनी चारणान , कोटड़ा , रामपुरा , घेवडा , बस्सी नगर , सालोड़ी , बेरू , नयाबेरा , माणकलाव , नारवा , राजासनी , खोखरी - मणाई सम्मिलित खेडा बनाये गए
Premsukh Kachhwaha
(Chairman)